दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 सितंबर। ग्राम पंचायत उमरपोटी एवं शाला प्रबंधन व विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक एवं प्रोन्नत प्राथमिक शाला उमरपोटी के समस्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने कोरोनाकाल में बच्चों को नियमित रुप से आनलाइन व पढ़ई तुंहर दुआर के द्वारा पढ़ाई से सतत जोड़े रखा इसके लिए आप सभी बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।
सरपंच ग्राम पंचायत उमरपोटी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी ने कोरोना जैसे महामारी में भी शिक्षकीय कार्य जिम्मेदारी से पूर्ण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य कीर्ति प्रधान ने आयोजक सरपंच, उपसरपंच तथा अध्यक्षगण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उ.मा.शा., शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक एवं प्रोन्नत प्राथमिक शाला उमरपोटी के सभी पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों के कार्यों की सराहना किया।
शिक्षक पोषण मारकण्डे ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए करते हुए कहा कि इस प्रकार शिक्षकों के सम्मान की परंपरा अनुकरणीय है। कार्यक्रम में अतिथियों के करकमलों से सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, प्रतिक चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।
इस अवसर पर पंचगण, अध्यक्षद्वय शाला प्रबंधन समिति कनक कुर्रे व डिलेश्वर टंडन, संकुल समन्वयक इंत्तेशाक खान, प्रधान पाठक कल्पना देवांगन, विजय शंकर डहरिया, भोजवती साहू, व्याख्याता रश्मि शुक्ला, आशीष शुक्ला, दीप ज्योति, शिक्षकगण प्रतिभा ठाकुर, भगवती देवांगन, लुकेश्वरी चन्द्राकर, वेणुका देवांगन, भगवती साहू, नीता चुरेंद्र, चैन सिंह साहू, शीतमणी साहू, हेमलता साहू, पालकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन दिवाकर गायकवाड़ ने एवं आभार प्रदर्शन उपसरपंच महेश कौशिक ने किया।


