दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 सितंबर। आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम में जिले में सर्वाधिक नेत्रदान करवाने नव दृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, राज आढ़तिया, सत्येंद्र राजपूत, कुलवंत भाटिया, सुरेश जैन, जीतेन्द्र हासवानी, रितेश जैन, मनीष जोशी, विकास जायसवाल,हरमन दुलाई को सीएम्एचओ डॉ.गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. पी बाल किशोर, नोडल अधिकारी डॉ.संगीता भाटिया के हाथों स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ पी बाल किशोर ने नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में नेत्रदान हेतु और बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी सिविल सर्जन डॉ.पी बाल किशोर ने नव दृष्टि फाउंडेशन की वर्षों पुरानी नेत्रबैंक की मांग पर हो रहे विलम्ब पर तकीनीकी कारण का हवाला दिया व कहा नेत्र बैंक बनवाने प्रशासन से सहयोग मांगेंगे व हर संभव कोशिश करेंगे
डॉ.पी बालकिशोर ने जिला चिकित्सालय के नेत्रसहायक अधिकारी अजय नायक व अरुण सिंह क कार्यों की तारीफ की सीएम्एचओ डॉ.गंभीर सिंह ठाकुर ने कहा नव दृष्टि फाउंडेशन जिले की सबसे सक्रीय संस्था है व नेत्रदान एवं रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी है।
पिछले दिनों नवदृष्टि फाउंडेशन ने कलेक्टर से मिल जिला चिकित्सालय में अफ्रेसिस मशीन सुधारने की मांग की थी। जिस पर डॉ.जीएस ठाकुर ने कहा जल्द ही नई अफ््ररेेसिस मशीन लगाने का प्रस्ताव बनाएंगे व प्रयास करेंगे, नवदृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य अनिल बल्लेवार ने कहा पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना की वजह से नेत्रदान संभव नहीं हो सके अत: अब नेत्रदान की गति तेज करने जिला चिकित्सालय प्रबंधन से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन अजय नायक ने कहा हमे अपने अधिकारीयों, सामाजिक संस्थाओं व कर्मचारियों के साथ मिल कर नेत्रदान जागरूकता हेतु अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ.संगीता भाटिया ने आये सभी अथितियों व उपस्थित श्रोताओं का आभार वयक्त किया।
नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, विकास जायसवाल, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल उपस्थित रहे।


