दुर्ग

मोटरसाइकिल की ठोकर से युवक घायल
08-Sep-2021 10:18 PM
 मोटरसाइकिल की ठोकर से युवक घायल

दुर्ग, 8 सितंबर। ग्राम मडिय़ापार से बैल दौड़ देखकर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार को दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल में पीछे बैठे युवक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम करहीडीह निवासी प्रार्थी 6 सितंबर को पोला त्यौहार पर बैल दौड़ देखने ग्राम मडिय़ापार अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी जेड 19 61 पर अपने बड़े भाई करण विश्वकर्मा को लेकर गया हुआ था। शाम लगभग 6 बजे जब वह वापस लौट रहा था। इस दौरान ग्राम भेड़सर काली मंदिर चौक के पास मोटरसाइकिल के चालक ने ठोकर मार दी।

इससे मोटरसाइकिल में पीछे बैठे करण के पांव में चोट आई।


अन्य पोस्ट