दुर्ग

जवाहर ने किया सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण का भूमिपूजन
08-Sep-2021 10:17 PM
 जवाहर ने किया सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 सितंबर। सितंबर 2021/ मुख्यमंत्री भूपे   बघेल के निर्देष पर स्वीकृत मण्डी बोर्ड रायपुर से पाटन विकासखंड के लिए 40 करोड़ के शेड निर्माण एवं गोदाम भवन के लिए स्वीकृत कार्य में से समिति फुण्डा, पंदर, बोरिद, मर्रा, गाड़ाडीह में दिनांक 06 सितम्बर 2021 को श्री जवाहर वर्मा अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग एवं श्री अष्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी दुर्ग ने सेवा सहकारी समिति फुण्डा के धान उपार्जन केन्द्र में मण्डी बोर्ड द्वारा स्वीकृत आहाता, गोदाम एवं शेड निर्माण का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।  जिसके पष्चात क्रमष: समिति पंदर के धान खरीदी केन्द्र में गोदाम एवं शेड का भूमिपूजन, सेवा सहकारी समिति बोरिद में गोदाम एवं शेड निर्माण का भूमिपूजन, समिति मर्रा कार्यालय भवन का भूमिपूजन एवं समिति गाड़ाडीह में  खाद गोदाम का भूमिपूजन किया गया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री आषीष वर्मा, श्री उमाकांत चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, श्री देवेन्द्र चन्द्रवंषी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री शंकर बघेल सदस्य, छ.ग.राज्य बीज विकास निगम, श्री कौषल चन्द्राकर, सदस्य खादी एवं ग्राम उद्योग, श्री देवकुमार निषाद, सदस्य छ.ग.मछुवा कल्याण बोर्ड, श्री पवन पटेल, सदस्य छ.ग.शाकंबरी बोर्ड, श्री खिलेष यादव जनपद सदस्य पाटन, श्री आनंद बघेल, श्री विजय जैन, श्री हेमलाल नायक, के साथ सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संचालक मण्डल सदस्यगण एवं संबंधित ग्राम के सरपंच सहित स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारी श्री हृदेष शर्मा, श्री नन्दकिषोर साहू, श्री बलराम वर्मा, राजकमल साहू, चन्द्रषेखर मानिकपुरी, सुकालू वर्मा, पवन वर्मा, लेमन निषाद, उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट