दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में दुर्ग एनएसयूआई के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायपुर जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू के जन्मदिन पर दुर्ग जिला शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों को बिस्किट,फल व देवभोग के दुग्ध पेड़ा का वितरण शहर विधायक अरुण वोरा के उपस्थिति में किया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों का दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वस्थ लाभ को लेकर जानकारी ली।
दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि आज हम सभी साथियों के साथ उनके जन्मदिन पर फल, बिस्किट ,दूध और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए और वादा करते है कि प्रेम और निष्ठा को जाहिर कर हम अंतिम सांस तक संगठन को मजबूत कर समाज के अच्छे कार्य करने के लिए तत्पर आगे रहेंगे राजेंद्र साहू के साथ खड़े रहेंगे।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा , दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,जीवनदीप समिति के सदस्य राहुल शर्मा,अहमद चौहान,साइंस कालेज के भागीदारी अध्यक्ष आशुतोष ,सोनू साहू,विधानसभा अध्यक्ष हितेश सिन्हा, हरीश देवांगन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवांग साहू ,अभय दुबे,विधानसभा उपाध्यक्ष रवि साहू, राहुल यादव,वसीम खान, विकास साहू, रबुल, प्रांजल, आदित्य सहित सभी हृस्ढ्ढ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।
तारमटोला में ओपन कबड्डी स्पर्धा 12 को
अंबागढ़ चौकी,8 सितंबर। गणेश चतुर्थी व नवगठित जिला निर्माण के अवसर पर विकासखंड के तारमटोला में एक दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता 12 सिंतबर को आयोजित है। नवयवुक समिति व तारमटोला ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली चार टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अलावा स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों तथा आयोजन में शामिल होने वाली टीमों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में वनांचल चौकी, मोहला, व मानपुर ब्लॉक की कई ख्याति प्राप्त टीमें शामिल होंगी।
नवयुवक समिति तारमटोला के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया, जनपद अध्यक्ष चौकी कुमारी जुरेशिया, उपाध्यक्ष नरोत्तम देहारी व तारमटोला सरपंच लक्ष्मी नेताम करेगी। समापन व पुरस्कार वितरण स्थानीय विधायक इंद्रशाह मंडावी के मुख्य आतिथ्यि में संपन्न होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 7001, उपविजेता को 5001 व तीसरे व चौथे स्थान में आने वाली टीमों को क्रमश: 4001 व 3001 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्पर्धा में बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर, आलरांउडर को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता की अनुशासित टीम को भी पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने नवयुवक समिति एवं ग्रामीणजन जुटे हुए हैं। ग्राम पंचायत तारमटोला के पूर्व सरपंच चतुरसिंह नेताम ने खेलप्रेमियों व क्षेत्र के ग्रामीणों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।


