दुर्ग
दुर्ग, 8 सितंबर। रामसा पीर का जन्म उत्सव भादवा सुदी दूज 8 सितंबर से भादवा सुदी ग्यारस 16 सितंबर तक रामदेव बाबा मंदिर गंजपारा में श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। श्री माहेश्वरी पंचायत 8 सितंबर को महेश चैरिटेबल क्लिनिक का लोकार्पण पंचायत के वरिष्ठ सदस्य दामोदरदास राठी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न करेगी।
महेश चेरिटेबल क्लिनिक में डॉ। शंकर दम्माणी अपनी सेवाएं देंगे। बाबा रामदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक राठी ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में दूज से ग्यारस तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे अभिषेक होगा। प्रतिदिन संध्या 6।45 बजे आरती होगी व रात्रि 8।30 बजे भजन संध्या होगी। 8 सितंबर को संध्या 6 बजे ध्वजारोहण व महाआरती व रात्रि 8।30 बजे भजन गायक हार्दिक व्यास राजनांदगांव का भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।
11 सितंबर को रात्रि 8।30 बजे श्री रामदेव महिला मण्डल द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ होगा। 14 सितंबर रात्रि 8।30 बजे हनुमान चालीसा पाठ होगा। 16 सितंबर को संध्या 6।30 बजे छप्पन भोग व श्रृंगार दर्शन व रात्रि 8।30 बजे दीपक चाण्डक एंड ग्रुप दुर्ग का भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित है। जन्मोत्सव के शेष दिनों में बाबा रामदेव उत्सव समिति द्वारा भजन भक्ति का कार्यक्रम किया जाएगा।


