दुर्ग

चाकू से प्राणघातक हमला, युवक को गंभीर चोट
08-Sep-2021 6:21 PM
चाकू से प्राणघातक हमला, युवक को गंभीर चोट

दुर्ग, 8 सितंबर। प्रार्थी के भतीजे को दुकान पर बुलाने गए दो आरोपियों ने प्रार्थी पर चाकू से वार कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर एवं कान के निचले हिस्से में चोटे आई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर की रात को लगभग 8 बजे आरोपी बबलू ईरानी निवासी ईरानी डेरा तथा सद्दू निवासी डिपरा पारा प्रार्थी मंसूर अंसारी की पचरी पारा स्थित अंडा दुकान में पहुंचे। दोनों आरोपियों ने मंसूर से पूछा कि उसका भतीजा साहिल अंसारी कहां पर है। इस पर प्रार्थी ने दोनों आरोपियों से कहा कि वह अपने साथ साहिल को क्यों घुमाते हो। इससे नाराज होकर आरोपियों ने पहले गाली गलौज की। इसके बाद सद्दू ने चाकू निकालकर मंसूर पर वार कर दिया।  इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। 
लोगों ने मंसूर को अस्पताल पहुंचाया।
 


अन्य पोस्ट