दुर्ग
दुर्ग, 7 सितंबर। मां सतरूपा शीतला मंदिर समिति सिविल लाइन कसारीडीह की सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा ने चैत्र नवरात्रि के आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। बैठक में क्वांर नवरात्रि के तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य प्रहलाद रूंगटा के दुर्ग जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सेवा के लिए राधेश्याम माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में समिति के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्व. गिरजानंद झा, स्व. टोमन लाल साहू को श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन सचिव रोमनाथ साहू ने किया। बैठक में समिति सदस्य जितेन्द्र निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, दीपक यादव, डॉ. शांति शर्मा, अखिलेश मिश्रा, विशाल देशमुख, रमेश शर्मा, सुरेन्द्र धर्माकर, आलोक गुप्ता, जगदीश गुप्ता, चेतन चंद्राकर, हेम सिंह ठाकुर, संतोष वर्मा, अरूण सिन्हा, पं. धीरज शर्मा शामिल हुए।


