दुर्ग
होटल मैनेजमेंट में युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर
07-Sep-2021 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 सितंबर। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग छत्तीसगढ़ सरकार की एक संस्थान है जो होटल मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करती है। संस्था द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम चलाये जाते हैं। जिसमें प्रवेश लेकर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक एवं युवतियां इस क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते हैं। कोर्स के लिए 12 वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक से साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उक्त प्रशिक्षण के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


