दुर्ग
मोटरसाइकिल चोरी, जुर्म दर्ज
05-Sep-2021 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 सितंबर। दो अलग-अलग स्थान से मोटरसाइकिल चोरी के मामले थाने में दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक 1 सितंबर की दोपहर लगभग 1.30 बजे प्रार्थी लक्ष्मीकांत साहू भारतीय स्टेट बैंक गंजपारा गया हुआ था। बैंक के सामने लक्ष्मीकांत ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी यू 2784 को खड़ी कर बैंक में चला गया था, शाम 4 बजे जब वह वापस आया तो देखा उक्त जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं है। इसी तरह मितान चौक वार्ड 41 निवासी परवेज खान ने पद्मनाभपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 एलके 044 को घर के आंगन में खड़ी किया था। अज्ञात चोर ने लोहे के गेट को खोलकर मोटरसाइकिल की चोरी कर लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


