दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 सितंबर। जिले में आज 27.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई विकासखंड अंतर्गत सबसे अधिक 50.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. यह बारिश सुखकर मुरझा रही फसलों को बचाने के लिहाज से राहत भरी रही।
जिले के पाटन विकासखंड में आज 28 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई वही धमधा में 5.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. अब तक की स्थिति में जिले में कुल 738.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है जबकि आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 799.2 मिलीमीटर है। इसी प्रकार दुर्ग विकासखंड में अब तक 774.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जबकि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 840.4 मिलीमीटर है। सबसे कम धमधा विकासखंड अंतर्गत 566.7 मिलीमीटर ही आवश्यक बारिश हुई है जो कि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा से 99 मिलीमीटर कम है, वहीं पाटन विकासखंड अंतर्गत अब तक 874 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है जबकि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा आज की तिथि में 891.7 मिलीमीटर है।
पर्याप्त वर्षा के अभाव में अभी भी पौधों की वृद्धि रुकी हुई है। खेतों में पानी का भराव नहीं होने की वजह से किसान खाद का भी छिडक़ाव नहीं कर पा रहे हैं, वहीं खरपतवार भी काफी उग आए हैं।
कई जगहों पर किसान बची खुची फसल को बचाने सूखा निंदाई कर रहे हैं। खंड एवं अल्प वर्षा की वजह से उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान हैं।


