दुर्ग

देवांगन महिला समाज ने मनाया तीज मिलन
05-Sep-2021 5:15 PM
देवांगन महिला समाज ने मनाया तीज मिलन

हेमलता बनीं तीज क्वीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 5 सितंबर।
परमेश्वरी युवा देवांगन समाज एवं देवांगन महिला व जन कल्याण समिति के तत्वावधान में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन परमेश्वरी भवन शंकर नगर में किया गया। तीज क्वीन हेमलता चुनी गईं। सेकंड रनरअप के रूप में ललिता देवांगन ने स्थान प्राप्त किया। सुनीता देवांगन को सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार दिया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। ग्रुप नृत्य में प्रथम रमा देवांगन ग्रुप व द्वितीय पुरस्कार लक्ष्मी देवांगन ग्रुप को प्राप्त हुआ। युगल नृत्य में सपना देवांगन व नेहा देवांगन ने बाजी मारी। चिट निकालो प्रतियोगिता में प्रथम केशर देवांगन, द्वितीय शिया देवांगन व तृतीय पुरस्कार शारदा देवांगन को मिला। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारती देवांगन, विशेष अतिथि दुर्ग ब्लाक देवांगन समाज के अध्यक्ष शारदा देवांगन एवं उपाध्यक्ष मीना देवांगन सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमा देवांगन, सचिव अनुराधा देवांगन, कोषाध्यक्ष रमा देवांगन, पूर्व अध्यक्ष गिरिजा देवांगन, माधुरी देवांगन, सरिता देवांगन सहित समाज के अन्य महिलाएं शामिल हुईं।
 


अन्य पोस्ट