दुर्ग
ब्राह्मण महिला समाज ने कालेज को दिया वाटर कूलर
04-Sep-2021 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीय ब्राह्मण महिला समाज द्वारा दुर्ग ने अनुकरणीय कार्य करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। समाज की अध्यक्ष अनिता पाण्डेय नेहरू नगर के नेतृत्व में स्वरुपानंद कालेज हुडको भिलाई में वाटर कूलर दान किया गया।साथ ही एक विद्यार्थी का पढ़ाई खर्च की जिम्मेदारी के तहत 10 हजार रु नगद कालेज की प्राचार्या हंसा शुक्ला को सौंपा गया।
कार्यक्रम में समाज की संरक्षिका पद्मा तिवारी, अनिता तिवारी, उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, सहसचिव किरण मिश्रा, सहसचिव रानी उपाध्याय, कृष्णा मिश्रा,तनु मिश्रा, आशा शर्मा, सुषमा तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा, अर्पणा तिवारी,प्रशिया शर्मा,सरिता मिश्रा, ममता तिवारी, दुलारी शर्मा आदि उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


