दुर्ग

निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय कलम बंद आंदोलन
03-Sep-2021 4:40 PM
निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय कलम बंद आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 सितंबर।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी आंदोलन के समर्थन में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्रदेश के नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक दिवसीय कलम बंद आंदोलन में भाग लेकर  निकाय मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सुपेला सहित सभी जोन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन में कलम बंद आंदोलन में भाग लेने एक दिवसीय अकस्मिक अवकाश का आवेदन आयुक्त को सौंप कर 3 सितंबर को 10:30 बजे सुपेला निगम प्रांगण एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किये और नारेबाजी करते हुए दुर्ग जिला कार्यालय के लिए रैली के रूप में रवाना हुए। 

निगम मुख्यालय में हुए प्रदर्शन एवं सभा को शशि भूषण मोहंती, शरद दुबे, विष्णु चन्द्राकर, श्रवण ठाकुर, संजय शर्मा, रामवृक्ष यादव, रामेश्वर चन्द्राकर, कृष्णा देशमुख, सुरेंद्र कुमार सोनबोईर ने सम्बोधित किया। 
 


अन्य पोस्ट