दुर्ग

डेंगू का एक और मरीज मिला
02-Sep-2021 10:08 PM
डेंगू का एक और मरीज मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 2 सितंबर। शहर में डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को शांति नगर दुर्ग 12 वर्षीय बालिका की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भिलाई में भर्ती किया गया है।

जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रक्षाबंधन पर्व पर वह बालिका रायपुर गई हुई थी, वहां से आने के बाद डेंगू के लक्षण उभरे। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एक दिन पहले शंकर नगर दुर्ग में भी डेंगू का एक मरीज मिला था।

दुर्ग जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 27 हो गई है, इनमें से 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
 


अन्य पोस्ट