दुर्ग

हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है भूपेश सरकार-राजेन्द्र
31-Aug-2021 8:50 PM
हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है भूपेश सरकार-राजेन्द्र

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 31 अगस्त। महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अकाल की स्थिति होने पर भी किसानों को 9000 रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा का ऐतिहासिक फैसला है। यह राशि चार किस्तों में किसानों को मिलेगी। अकाल ग्रस्त किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा से एक बार फिर  साबित हो गया कि हर स्थिति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि कांग्रेस सरकार जहां किसानों को लगातार रहात देने वाले फैसले कर रहे हैं। वही केंद्र की मोदी सरकार ने आय  दुगुना करना तो दूर कृषि उपकरण टीकाकरण दवाइयां रासायनिक खाद-डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। अनाज के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार ने मामूली वृद्धि की है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं।

राजेंद्र ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हमदर्द बनने का दावा करती है।  सच यह है कि भाजपा सरकार ने 9 माह से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करते रहे कि किसानों की मांग पूरा करना तो दूर उनसे बात तक नहीं की है। बहुत से किसान इस आंदोलन के चलते शहीद हो गए। केंद्र सरकार की ओर से न  तो उन्हें श्रद्धांजलि दी गई न किसानों के परिजनों से मिलाकर संवेदना व्यक्त की गई है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा अकाल की स्थिति में 1 एकड़ के पीछे 9 हजार रुपए दे की घोषणा की है। ग्रामीण सो स्वा वलबन और किसानों को आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने एक और कदम बढ़ाया है। इस निर्णय से एक बार फिर साबित हो गया कि भूपेश बघेल है, तो भरोसा है।
 छत्तीसगढ़ किसानों एवं आम जनता को और से इस निर्णय के लिए राजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को और कांग्रेस सरकार को धन्यवाद ज्ञापित एवं आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट