दुर्ग
टेंट हाउस कर्मचारी ने फांसी लगाई
30-Aug-2021 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 30 अगस्त। टेंट हाउस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 संजय नगर निवासी रामेश्वर वाल्मीकि टेंट हाउस का कर्मचारी था। उसके साथ अन्य कर्मचारी साथी भी वहां रहते हैं। मृतक रामेश्वर के साथी कर्मचारियों लडक़ों ने बताया कि गत रात्रि लगभग 8 बजे तालाब पार रेलवे स्टेशन में बैठकर शराब पीकर लौटते हुए होटल से खाना खरीद कर वापस टेंट हाउस में आकर खाना खाया था। मृतक रामेश्वर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस द्वारा जांच की कार्यवाही की जा रही है। शव को दुर्ग जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए भेजा गया । समाचार लिखे जाने तक फांसी लगाने का कारण अज्ञात है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


