दुर्ग
3 चार पहिया वाहन, नगद पौने दो लाख, 9 मोबाइल जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अगस्त। जामुल पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में मकान मालिक भी शामिल है। आरोपियों से एक लाख 76 हजार 480 नगद, 3 चार पहिया वाहन कीमती करीब 29 लाख, 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि कल रात को सूचना मिली कि आशाराम बापू नगर जामुल नंदिनी रोड में आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने लाईट जलाकर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हंै। सूचना पर स्टाफ घटनास्थल आशाराम बापू नगर जामुल नंदिनी रोड, आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,76,480 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 9 मोबाईल विभिन्न कपनियों का, 3 चारपहिया वाहन जुमला कीमती 28,80,480 रूपये जब्त किया गया। सभी 8 जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पकड़े गए आरोपियों में सच्चिदानंद पाण्डेय (55) जीवन ज्योति केम्प 1 थाना छावनी, लवकुश ढीमर (22) नारधा, असलम शेख (43) उत्तम टाकीज के पास थाना छावनी, आशीष प्रधान (35) कैलाश नगर, रमेश साहू (33) नंदनी रोड वार्ड 02 जामुल, सुभाष कुमार भगत (34) दुर्ग ऋ षभ सीटी, राजुपाल (34) पावर हाऊस सेक्टर जोन 01 थाना छावनी, पिताम्बर (38) केम्प 02 थाना छावनी शामिल हंै। सभी को गिरफ्तार कर जमानत मुचालका पर छोड़ दिया है।


