दुर्ग
कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
26-Aug-2021 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित होटल से आटा, शक्कर व खाद्य वस्तु चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र सागर निवासी डिपरा पारा ने होटल के भीतर से शक्कर, आटा व अन्य वस्तु की चोरी किया था। प्रार्थी की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सागर के पास से शक्कर एवं आटा जप्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


