दुर्ग
प्रदेशभर के पंथी सतनाम भजन एवं वरिष्ठ लोक कलाकारों का होगा महासम्मेलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ पंथी नृत्य संगठन (अकादमी) भिलाई द्वारा सुरता देवदास बंजारे कार्यक्रम 26 अगस्त को सतनामी आश्रम दुर्ग में रखा गया है।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से विद्यार्थी पंथी दल खोला पाटन, जय सतनाम पंथी दल पेण्ड्रीतराई बेमेतरा, जय शितला आदिवासी मांदरी नृत्य दल बांधा सिहावा धमतरी, जय सतनाम बालिका पंथी दल कोड़ेवा बालोद, सतनाम संगम पंथी दल बोरिया बेरला जिला बेमेतरा, श्री कृष्णा रावत नाच मंडली अमेंरी पाटन, सत्य संदेश युवा लोककला दर्पण तवेरा गुंडरदेही, उपकार पंथी लोक नृत्य दल कुटेश्वर रायपुर, जय गढिय़ा बाबा आदिवासी गेड़ी नृत्य सरईटोला नगरी जिला धमतरी एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारिका बर्मन द्वारा कृत ज्ञान गंगा हरदीकला जिला बिलासपुर की प्रस्तुति होगी। सुबह 11 बजे से उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता डॉ. अजय मोहन सहाय रायपुर, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपायुक्त बीआर बंजारे, वरिष्ठ मानस मर्मज्ञ पुरुषोत्तम राजपूत बेलमांड बालोद, प्रख्यात लोक गायक व मानस मर्मज्ञ हिरेश सिन्हा कांकेर होंगे।
सुरता देवदास बंजारे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व वरिष्ठ लोक कलाकार में डॉ. नत्थू तोथ़े संगीत विवि खैरागढ़, कुलेश्वर ताम्रकार, महादेव हिरवानी, नीलकमल वैष्णव, दुकालू यादव, रिखी क्षेत्रीय, वरिष्ठ नाचा कलाकार, डोमार सिंह कुंवर, धन्नु लाल सिन्हा भोपाल, पुष्पा साहू लोक गायिका भिलाई, विलास रावत, परमानंद करियारे दल्लीराजहरा, घनश्याम ठाकुर करमा कलाकार बेमेतरा, सतीश सिन्हा बांसुरी वादक, जानकी प्रसाद पुलस्त कोरबा, दशरथ नेताम धमतरी, उत्कृष्ट शिक्षक कमलेश नेताम बेमेतरा, आदि को छत्तीसगढ़ माटी पुत्र सम्मान एवं छत्तीसगढ़ सतनामी कला रत्न सम्मान से सर्व श्री गोरेलाल बर्मन, ईतवारी राम मधुकर, राजेंद्र रंगीला, मिलन रंगीला, द्वारिका बर्मन, यशवंत सतनामी, डेविड निराला, मनोज आडिल, भगत गुलेरी, हदय अनंत, रामविलास खुटे, अमित कमल कोसले, दिनेश जांगड़े, गोफेलाल मेनूतो, आगर आनंद, शशि रंगीला, अमोल दास टंडन, दिलीप डहरिया, शिवा जांगड़े, चंदन बांधे, बिरेंद्र चतुर्वेदी, टी।आर। कुर्बान, संतोष कुर्रे रायगढ़, श्याम कुटेलिया, संत उबारन दास सतनामी कवर्धा, लक्ष्मण कुमार शतरंज जांजगीर चांपा, वरिष्ठ जनों को लाइफटाइम अचीवमेंट एवार्ड में सी। एल। मारकंडे अपर कलेक्टर राजनांदगांव, एम।डी। महोलकर, डी। एल। रात्रे, के।आर। मारकंडेय, संजय बारले, धर्मेंद्र बंजारे, कार्तिक राम डहरिया, हेमंत कुर्रे रायपुर, विशेषसर महिपाल को अतिथियों द्वारा सभी आदि को 95 हस्तियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित करेंगे।


