दुर्ग
दुर्ग, 23 अगस्त। आधुनिक टेक्नालॉजी व तकनीकी शिक्षा के प्रणेता पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में फल वितरण किया गया तथा आर्थो विभाग में बैशाखी वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कार्पोरेशन अध्यक्ष अरुण वोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अरुण वोरा ने कहा कि भारतरत्न राजीव गांधी उन महान विभूतियों में से एक हैं, जिन्होंने एक निष्काम कर्मयोगी की तरह सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया ।
कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की परिकल्पना को साकार कर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिलाध्यक्ष गया पटेल, राजकुमार पाली, जीवनदीप समिति सदस्य दिलीप ठाकुर, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस संदीप वोरा, हमीद खोखर, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, रत्ना नारमदेव, अनूप वर्मा, मासूब अली, केडी देवांगन, विद्या यादव, मोहित वालदे, विकास यादव, मीना पाल,छाया चौधरी, पप्पू श्रीवास्तव, बृज मोहन तिवारी, इंदरपाल भाटिया, नंदू ध्रुव, भूपेंद्र वर्मा, हिमांशु सिन्हा, सदाबहार शिल्पी, शैलेश चांदे, रफीक खान, राजकुमार वर्मा, लकी साहू, निशांत गोडबोले सहित कांग्रेस जैन मौजूद थे।


