दुर्ग

भाजपा उतई मंडल ने बिजली की समस्या को ले जेई को सौंपा ज्ञापन
20-Aug-2021 7:11 PM
भाजपा उतई मंडल ने बिजली की समस्या को ले जेई को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
उतई, 20 अगस्त।
भाजपाइयों ने अघोषित रूप से अत्यधिक अनियमित रूप से हो रहें विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा  पिछले कुछ दिनों से उतई सब स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले नगर पंचायत क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय अनियमित रूप से बिजली कटौती लगातार हो रही है।

 वर्तमान समय में किसान भाइयों को भी बिजली की सबसे अधिक आवयश्कता होती है ऐसे समय में विद्युत कटौती होने से खेती के कार्य भी प्रभावित हो रही  हैं। भाजपाइयों ने कहा की उक्त बिजली बंद की समस्या से आम नागरिकों को अतिशीघ्र निजात दिलाने की कृपा करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, व्यपारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश पारख,भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु,पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू,संतोष सपहा, प्रमुख रूप से शामिल रहें।
 


अन्य पोस्ट