दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 अगस्त। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत डूमरडीह में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने 56.90 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं 9.77लाख की नवनिर्मित शासकीय उचित मूल्य की दुकान, शीतला मंदिर पहुंच सीसी रोड मार्ग निर्माण लागत राशि 10 लाख , आगनबाड़ी, स्कूल पहुंच मार्ग लागत राशि 18.99 लाख, निर्मला घाट निर्माण लागत राशि 2.60 लाख का लोकार्पण किया।
मंत्री द्वारा विकास कार्यों का सौगात देते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का विकास उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, समुदायिक भवन, मंच निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच चक्षु प्रभा महिपाल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से सरकार बनाई हैं। उन सभी विश्वास को और भरोसा को पूरा कर रही हैं। आज कांग्रेस की सरकार अपनी सारे वादे पूरी कर रही हैं जिससे आम जनता कभी खुश एवं संतुष्ट हैं। आभार प्रदर्शन ग्राम उपसरपंच प्रदीप पाटिल ने किया।
इन कार्यों का हुआ भूमि पूजन
1)सामुदायिक भवन निर्माण वार्ड 20 मे लागत राशि 6.5 लाख
2) सामुदायिक भवन निर्माण कुम्हार पारा लागत राशि 5 लाख
3) रोड निर्माण होरिलाल के घर से तालाब तक लागत राशि 5 लाख
4) रोड निर्माण गोठान के पास लागत राशि 5 लाख
5) रोड निर्माण वार्ड 06,07,14,19,10 लागत राशि 5 लाख
6)शीतला मंदिर जीणोर्द्धन लागत राशि 5 लाख
7)शौचालय निर्माण आंगनवाड़ी 1 व 2 लागत राशि 1 लाख
8)प्राथमिक शाला डुमरडीह में बाउण्डरी वाल निर्माण लागत राशि 5लाख
9)रोड निर्माण कोमल घर से लेकर मुख्य सडक़ तक लागत राशि 2 लाख
10)रोड निर्माण उल्फी के घर से तालाब तक 1.5 लाख
11) पंचायत भवन मे पेवार ब्लॉक निर्माण लागत राशि 3 लाख
12)आगनबाड़ी निर्माण क्रमांक 01 लागत राशि 6.45लाख
13)आगनबाड़ी निर्माण क्रमांक 03 लागत राशि 6.45लाख