दुर्ग

नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
13-Aug-2021 5:37 PM
नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 अगस्त।
नशीली दवाओं को खपाने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे युवक को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक से नशीली दवाईयां जब्त की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरजीत सिंह निवासी कैंप-1 सुभाष नगर को 302 नग नशीली दवाई कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 22/8 (ख), 27(क) के तहत कार्रवाई करते हुए ज्यूडिशियल रिमांड पर आज ही जेल भेजा गया। जब्त नशीली दवाओं की कीमत 1960 रुपए बताई जा रही है।
 


अन्य पोस्ट