दुर्ग

ईश्वर बने जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष, जलाराम ट्राफी एवं श्री महाराणा प्रताप कप स्पर्धा के होंगे आयोजन
07-Aug-2021 5:54 PM
 ईश्वर बने जिला शतरंज  संघ दुर्ग के अध्यक्ष, जलाराम ट्राफी एवं श्री महाराणा प्रताप कप स्पर्धा के होंगे आयोजन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर सिंह राजपूत को जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी का आभार माना है। पूर्व में भी वह दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं । वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ मंच के माध्यम से दुर्ग में जलाराम ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा का लगातार आयोजन कराते आ रहे हैं। शतरंज के प्रति समर्पण भाव व उनकी लगनता को देखते हुए उन्हें उन्हें पुन: जिला शतरंज संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे शतरंज खिलाडिय़ों में हर्ष व्याप्त है।

दुर्ग में बिछेगी शह और मात की बिसात

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि शासन की अनुमति मिलने के बाद शहर में शतरंज का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से जलाराम ट्रॉफी के अलावा महाराणा प्रताप कप शतरंज स्पर्धा का भव्य आयोजन किया जाएगा। तथा जिले के प्रत्येक विकासखंड में भी शतरंज स्पर्द्धा का आयोजन किया जाएगा। जिससे ग्रामीण प्रतिभा निखर कर सामने आएगी।

ईश्वर सिंह की नियुक्ति पर

दिनेश जैन, चन्द्रिकादत्त  चन्द्राकर, विमल तिवारी, मोरध्वज चन्द्राकर,रमन सिंह, दीपक राजपूत, सुभाष बक्शी, मनप्रीत सिंग भाटिया, राजकुमार ताम्रकार अजय रॉय, बाबू भाई,दिव्यांशु उपाध्याय, संजय खंडेलवाल, नरेंद्र ठाकुर, जवाहर सिंह राजपूत प्रमोद श्रीवास्तव,मयंक सिंह भारद्वाज,उमेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट