दुर्ग
बिना मास्क, 35 पर जुर्माना
04-Aug-2021 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 अगस्त। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कोरोना फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। आईएस हेमंत नंदनवार के नेतृत्व में निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ सार्वजनिक स्थान चंडी मंदिर चौक, मान होटल से इंदिरा मार्केट क्षेत्र, नया बस स्टैण्ड समेत अन्य स्थानों पर बिना मास्क के निकलने वाले 35 व्यक्तियों पर 50-100 रुपए अर्थदंड की कुल 2 हजार 5 सौ रुपए वसूल की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


