धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 जुलाई। ग्राम पंचायत करेठा के नवीन पंचायत भवन का 12 जुलाई को लोकार्पण संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू थी। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि व शासकीय श्रवण बाद्धिथार्त बालिका विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि विनोद राव रणसिंह ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, जनपद पंचायत सदस्य जागेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा कि स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनने के बाद ग्राम के विकास में तेजी आएगी।
नवीन पंचायत भवन बनाने से शासकीय कार्य, कार्यों के संपादन में सहूलियत होगी, स्वच्छता अभियान में सभी मिलजुल कर अपना योगदान दें, तभी हमारा गांव, शहर, प्रदेश, व देश स्वस्थ बनेगा। विनोद राव रणसिंह ने कहा कि स्वच्छता किसी एक की जिम्मेदारी ना होकर हम सभी की जिम्मेदारी है, गांव को साफ सुंदर बनाने सभी अपना योगदान दें। जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने ग्राम पंचायत भवन बबने के लिए ग्राम पंचायत को शुभकामनाएं दी।
जनपद सदस्य सदस्य जोगेंद्र साहू ने कहा कि ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम में विकास कार्य होंगे, मालूम हो कि सन 2020 में करेठा पंचायत कोलियारी ग्राम पंचायत से पृथक हुआ है, इसके पूर्व यह गांव आश्रित गांव था। इस अवसर पर शेष धु्रव, घनश्याम धु्रव, सोहन सिन्हा, सेवक सिन्हा, दयाराम सिन्हा, ओमप्रकाश नेताम, मनोहर सिन्हा, देव लाल सिन्हा, बालूराम सिंहा, रामचरण सिन्हा, भारत मरकाम, संतराम धु्रव, आत्माराम सिन्हा, प्रहलाद टंडन, लोकेश गायकवाड, संतोष घोगरे, हीरालाल नेताम, विशाल धु्रव, सुखदेव, भारती सिन्हा, शारदा सिन्हा, डोमिन सिन्हा, रमशिला मरकाम, पुष्पा सोनकर, कुमारी बाई, राजन टंडन, राजेश कुंजाम, विनोद धु्रव, डोमन सिन्हा, धनेश सिन्हा, सहित अन्य मौजूद थे।