धमतरी

भाजपाईयों ने रोपे पौधे
09-Jul-2021 6:52 PM
भाजपाईयों ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 जुलाई।
भाजपा के पुरोधा, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल नगरी के द्वारा सांकरा नगरी के मंडी प्रांगण में विभिन्न किस्म के पौधे आम, अमरुद, जामुन, करंज, शीशम, कटहल एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। 
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नंद यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जन्मेजय साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साहू, जनपद पंचायत नगरी सभापति सुलोचना साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप बंटी छाजेड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरीश सार्वा, टिकेश नवरंग, दुर्गेश साहू, कमलेश निर्मलकर, गुपेश नवरंग उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट