धमतरी
सशर्त अनलॉक हुआ धमतरी, रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जारी
02-Jun-2021 5:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी , 2 जून। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु आगामी 13 जून तक के लिए सशर्त अनलॉक संबंधी आदेश पारित किया है, जो कि सम्पूर्ण जिले में प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के तहत विभिन्न गतिविधियां में प्रतिबंध और संचालन के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आगामी 13 जून तक सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, स्वीमिंग पूल, वॉटर स्पोर्ट्स, पर्यटन स्थल में पिकनिक, चौपाटी के रूप में चिन्हांकित स्थलों में दुकानों का संचालन, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रैली, राजनैतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक सभा, धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित सेवाओं को छोडक़र सभी सेवाएं हर रोज सुबह छ: से शाम छ: बजे तक संचालित रहेंगी। शाम छ: से सुबह छ: बजे तक सम्पूर्ण जिले में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे