धमतरी

पं. नेहरू औद्योगिकरण के जनक थे - लक्ष्मी धु्रव
28-May-2021 6:52 PM
पं. नेहरू औद्योगिकरण के जनक थे - लक्ष्मी धु्रव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 मई।
प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को विधायक निवास में मनाई गई। सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने कहा कि  पं.जवाहर लाल नेहरू  स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और अपने जीवन भर प्रधान मंत्री रहे। भारत के विदेश नीति के निर्माता थे, दोनों महाशक्तियों से संतुलन बनाते हुए भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, निवारक निरोधक कानून, 1962 भारत-चीन युद्ध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

पंडित नेहरू जी के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल धु्रव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, तमेश्वरी मरकाम, पीआर साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट