धमतरी

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन
26-Apr-2021 7:19 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 26 अप्रैल।
भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों, प्रत्येक मंडलो और प्रत्येक बूथों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों के सामने छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों, वैश्विक प्रकोप कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्यगत अव्यवस्थाओं सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन और वैक्सीन की हो रही कालाबाजारी के विरोध में कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन करते हुए एक दिवसीय धरना किया गया। 

इसी कड़ी में सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम  ने ग्राम पंचायत मुकुंदपुर बूथ क्रमांक 139 में अपने निज निवास के सामने नारेबाजी करते हुए, विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर एक दिवसीय धरना किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष बालसिंग सोरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नगरी बुधेश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नेमुराम यादव,श्रीमती अनिता मरकाम उक्त धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।

भूपेश सरकार के विफलताओं को छत्तीसगढ़ जनता के सामने उजागर करने भाजपा मंडल नगरी के द्वारा प्रत्येक बुथ पर तथा कार्यकर्ता अपने- अपने निवास पर धरना-प्रदर्शन किये।  धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा, महामंत्री रामगोपाल साहू, अजजा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, मण्डल मंत्री विनोद गिरी, जनपद अध्यक्ष दीनेश्वरी नेताम उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में ग्राम छिपली में मंडल महामंत्री हृदय साहू भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा  महामंत्री गुरूप्रसाद साहू अजा मोर्चा जिला सदस्य टिकेश नवरंग भाजपा नेता तुलसी राम साहू बुथ अध्यक्ष उत्तम कुर्रे गुपेश नवरंग अजा मोर्चा महामंत्री ललन सिंह नवरंग  सरजू राम साहू उपस्थित रहे।

 भूपेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में चिकित्सा व्यवस्था में बदहाली एवं दवाई,आक्सीजन बेड,वेंटिलेटर की कमी,मरीजों के लिए हास्पिटल में बेड की व्यवस्था नही है,सरकार ने शराबें में चार सौ करोड़ रू कोरोना मरीजों के नाम से वसुल किया और खर्च नही किया,क्वाराईन सेन्टरों व्याप्त अव्यवस्था इस तरह पुरे छत्तीसगढ़ में अव्यवस्था के आलम को देखकर प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश पर कोरोना नियम एवं लाकडाऊन के नियम पालन करते हुए गोलछा निवास के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के साथ धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री एवं दूर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला,पार्षद अश्वनी निषाद,नरेन्द्र नाग,महिला मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति यशोदा साहू रिखब सोनी,दीनदयाल शेरपा ने धरना प्रदर्शन किया।
भाजयुमो मंडल नगरी ने भूपेश सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू, पार्षद सुनील निर्मलकर, दीपक शर्मा संत कोठारी, यशवंत साहू,नरेंद्र साहू, उपस्थित थे।
भाजपा मंडल बेलरगांव में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर अडील, महामंत्री द्वय मनोहर दास मानिकपुरी, राकेश चौबे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर राज्य के कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोरोना संकट से निपटने में नाकामी पर संवेदनहीन एवं निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कारण राज्य में उत्पन्न कोरोना संबंधी अवस्थाताओं के विरोध में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है, छत्तीसगढ़  कांग्रेस सरकार की विफलताओं के कारण अवस्तथा से अस्पतालों व कोविड सेंटरों में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के कारण ऑक्सीजन लेवल डाउन मरीजों की मौत हो जाने से स्थिति भयावह हो गई है। कोरोना से लगातार प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जाने जा रही है, व प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग संक्रमित होकर पॉजिटिव पाए जा रहे हैं ,कई जगह तो ऐसे हालात हैं की रैबिट एंड एंटीजन व आरटी पीसीआर जांच कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  कई सेंटरों में जांच किट उपलब्ध नहीं होने के कारण भगदड़ से माहौल बनी हुई है जिससे एक दूसरे को संक्रमित होने का खतरा और बढ़ा हुआ है हमारे राजनांदगांव  जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद  प्रशासनिक ढिलाई एवं सरकार के विफलताओं की वजह से संक्रमण बढ़ते ही जा रही है । छतीसगढ़ कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफ़ल साबित हो हो रही है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम मे मंडल मंत्री कुमार नायर मंडल मीडिया प्रभारी अशोक संचेती, अल्पसंख्यक जिला कार्यसमिति सदस्य संजय भंसाली, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 11 पार्षद पूनम छाबड़ा, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बलजीत छाबड़ा, पिछड़ा वर्ग मंत्री सुरेश कुमार साहू ने हाथों में विरोध प्रदर्शन स्वरूप तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में अव्यवस्था के आलम को देखकर प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर कोरोना नियम एवं लाकडाऊन के नियम पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष के निज निवास के सामने पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, सभापति सुनील निर्मलकर, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य संत कोठारी, भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य श्री मनीष शर्मा, भाजयुमो जिला धमतरी महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता यादव, पार्षद विनीता कोठारी, भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री यशवंत साहू, भाजयुमो मंडल कार्यालय प्रभारी श्री नरेंद्र साहू तख्ती लेकर शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट