धमतरी
टीकाकरण, डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान
26-Apr-2021 6:59 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 26 अप्रैल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण करवाने के लिए आज सुबह 8 बजे से संकुल केन्द्र हरदीभाठा में प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मीनाक्षी रामटेके, माहेश्वरी ध्रुव, सरपंच मुनेंद्र ध्रुव, समन्वयक लोमश साहू, ओंकार साहू, नंदलाल कश्यप,अंजना बैस,प्रतिभा देहारी, रोहित लहरे, डेगेन्द्र देवांगन, ममता सिंहसार सभी शिक्षक एवं मितानिन अनुपा बाई के साथ डोर टू डोर लोगों को जागरूक किया गया। मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन से हाथ धोने, सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे