धमतरी

हाथों में तख्तियां लिए भाजपाईयों का धरना
25-Apr-2021 11:03 PM
हाथों में तख्तियां लिए भाजपाईयों का धरना

धमतरी, 25 अपै्रल। कोरोना से निपटने राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपाईयों ने अपने-अपने घरों के सामने धरना-प्रदर्शन किया। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। 

धरना-प्रदर्शन में कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर, जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, धमतरी विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, निर्मल बरडिया, कुंजलाल देवांगन, कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस पिंकी शिवराज, शाह श्रवण , मरकाम महेन्द्र , पंडित नेहरू, निषाद अर्चना, चौबे सरला जैन, हेमलता शर्मा, रघुनंदन साहू , खिलेश्वरी किरण, प्रीतेश गांधी, नागेन्द्र शुक्ला, भूपेंद्र शाह, प्रकाश शर्मा, बशीर अहमद, अरविंदर मुंडी, श्यामा देवी साहू, ज्योति चंद्राकर , गौकरण साहू, रविकांत चंद्राकर, नरेश सिन्हा, चेतन हिन्दुजा, त्रिलोक जैन, राजेन्द्र गोलछा, नरेंद्र रोहरा, भानु चंद्राकर, प्रेमलता नागवंशी, रामस्वरूप साहू, चंद्रहास जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट