धमतरी

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की नियमित बैठक शुक्रवार को साहू सदन नगरी में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुये जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि पार्टी की यह परंपरा रही है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जो दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं वह प्रदेश कार्यसमिति से होते हुए जिला मंडल शक्तिकेन्द्र एवं बूथ तक क्रमश: बैठकों के माध्यम से पहुंचते हैं। पार्टी ने आगामी 3 माह के लिये अनेक कार्यक्रम बनाए हैं। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर मनाया जाता है।
श्री पवार ने बताया कि पार्टी का पूरा फोकस अब बूथ पर है। बूथ अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाया जायेगा। सभी बूथों पर रजिस्टर रख कर पार्टी के बूथ पर निर्धारित सभी कार्यक्रमों का उस रजिस्टर में उल्लेख होगा। पार्टी अपने समस्त कार्यकर्ताओं की जानकारी सरल पोर्टल के माध्यम से डिजिटलाइज़्ड कर रही है यह काम अब लगभग अंतिम चरण में हैं। जिला संगठन ने मोर्चा प्रकोष्ठों के गठन का कार्य भी मंडल स्तर तक लगभग पूर्ण कर लिया है। पार्टी ने पिछले वर्ष कोरोना काल मे अनेक सेवा कार्य किए हैं। वर्तमान में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा टीकाकरण अभियान में प्रत्यक्ष रूप से सेवा दी जा रही है। राजनैतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य जैसे एफ पी ओ का गठन वन धन योजना तथा पोषण आहार का विषय एवं वैचारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य जैसे कुटुंब प्रबोधन जल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय भी इस कार्यसमिति के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं।
धमतरी विधायक रंजना साहू ने संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्य तथा जनप्रतिनिधियों के कर्तव्यों के विषय में ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा कि भले ही विधानसभा भाजपा के 14 विधायक ही क्यों न हो पर वो सत्ताधारी पक्ष के 70 विधायकों पर भारी हैं क्योंकि हमारे पीछे संगठन की ताकत तथा जनता का विश्वास है।
बैठक के प्रारंभ में महामंत्री कविन्द्र जैन ने पिछले 3 महीने में पार्टी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का ब्यौरा दिया तथा कोविड 19 टीकाकरण अभियान में गति लाने हेतु पार्टी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने राजनैतिक प्रस्ताव का पठन किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं इंदर चोपड़ा ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने किया। रामायण सिन्हा एवं राजेश गोसाई ने वर्गगीत प्रस्तुत किया। रवि दुबे ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। राजेन्द्र गोलछा ने विगत दिनों दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का स्मरण करते हुए शोक प्रस्ताव पढ़ा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अरविंदर मुंडी, गौकरण साहू, श्यामा साहू, नरेश सिन्हा, चेतन हिन्दुजा, त्रिलोक जैन, प्रेमलता नागवंशी, शिवदत्त उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, हेमंत माला, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी बशीर अहमद, जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास, नंद यादव, विजय मोटवानी, महेन्द्र नेताम, इकबाल खोखर, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, अजय नाहटा सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंचस्थ थे। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, विजय यदु, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, मुरारी यदु, होरीलाल साहू, पुष्पेंद्र साहू, नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, विकल गुप्ता, अमरसिंह पटेल, असरु, रामजी साहू, फत्तेलाल ध्रुव, सुरेन्द्र चंद्राकर, नील पटेल, बलजीत छाबड़ा, महामंत्री हिरदे राम साहू, रामगोपाल साहू, राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी, वामन साहू, रामायण सिन्हा, अखिलेश सोनकर, नीलेश लुनिया, अमन राव, कीर्तन मीनपाल, संतोष बल्ला चंद्राकर, चैतन्य गिरी गोस्वामी, संतोष सोनी, विनय जैन, हेमलता यादव, अविनाश दुबे, चेतन साहू, रामखिलावन चंद्राकर, रामखिलावन कंवर, प्रदीप छाजेड़, सुलोचना साहू, ईश्वरी नेताम, बबिता साहू, राधा साहू, प्रीति यदु, आरती गुप्ता, सती मरकाम, रेणुका ध्रुव, विनीता कोठारी, ज्योति साहू, अनिता मरकाम, तोमिन साहू, धनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, मोहन पुजारी, प्रेम सिंह सलाम, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भारत लाल साहू, उमेन्द्र दीवान, संजय शांडिल्य, श्यामल बिसेन, शुभम यदु, शैलेन्द्र साहू, अश्विनी निषाद, नितिन प्रजापति, मिथिलेश सिन्हा, गुलाब भारती गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।