धमतरी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के स्वागत में विधायक ने कहा- आपका आगमन हमारा सौभाग्य
28-Feb-2021 4:55 PM
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के स्वागत में विधायक ने कहा- आपका आगमन हमारा सौभाग्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 28 फरवरी।
धमतरी शहर गूंज उठा जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आगमन धर्मनगरी धमतरी की पावन धरा में हुआ। रमन सिंह का स्वागत विधायक रंजना साहू सहित युवा मोर्चा एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया। 
विधायक रंजना साहू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए निज निवास में तिलक भांज एवं आरती उतारकर किया एवं कहा कि आपका आगमन हमारा सौभाग्य है। जिसने हमारे छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक लेकर गएस उनका आगमन हुआ, जो हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। 

इस स्वागत समारोह में विधायक निवास के पास वरिष्ठजनों के साथ-साथ प्रखर समाचार के संपादक दीपक लखोटिया, डीलक्स समाचार के संपादक सुधीर गुप्ता ने भी स्वागत किए। तदुपरांत धमतरी नगर निगम के पार्षदों के द्वारा गुलदस्ता,  तलवार भेंटकर स्वागत कर किए। श्रीफल और शाल ओढ़ाकर भाजपा के वरिष्ठ कर्णधार गजानन जैन, कुंजलाल देवांगन, बाला राम साहू ने स्वागत किए। शहर मंडल की ओर से विजय साहू ने परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर आगमन के लिए आभार किए। सर्वप्रथम स्वागत करने के बाद निज निवास में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक एवं वरिष्ठ जनों से चर्चा व मुलाकात किए। 

इस अवसर पर प्रीतेश गांधी, चेतन हिंदूजा, शिवदत्त उपाध्याय, बिथिका विश्वास, एनपी गुप्ता, दयाराम साहू, विजय मोटवानी, शिव प्रसाद, जागेश्वर साहू, तेजराम साहू, मुरारी यदु, अमन राव, हेमंत चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, मिश्री पटेल, शंकरलाल सिन्हा, रामाधार साहू, चिरौंजी साहू, राकेश साहू, राजीव सिन्हा, श्वेता गजपाल, देवेंद्र साहू, दमयंती केशव साहू, खूब लाल ध्रुव, नरेंद्र रोहरा, दिलीप पटेल, देवेश अग्रवाल, विनोद रणवीर, प्रियंका सिन्हा, रेशमा शेख, संतोषी साहू, सरिता यादव, अनिता यादव, रितु साहू, शिव नारायण छाटा, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, शेखर सिन्हा, गौकरण साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, जितेश सिंहा, वीरेंद्र सिन्हा, कुमार साहू कोमल सार्वा, पुष्पा राजपूत, अमित साहू, रिंकू सेन, लक्ष्मीनारायण बंजारे, मोहित साहू, नीरज नाहर, उमेश साहू, पुरुषोत्तम, शेष नारायण साहू, अज्जू देश लहरे, सरिता असाई, धनीराम सोनकर, राजेंद्र शर्मा, मिथिलेश सिन्हा, श्यामलाल नेताम, हेमंत बंजारे, प्राची सोनी, रितेश नेताम, भगत यादव, रूपाली ध्रुव, जागेश्वरी साहू, पंकज,  भुनेश्वर साहू, पन्नाथा थवाईत, सतीश साहू सहित आदि ने स्वागत किए।
 


अन्य पोस्ट