धमतरी

भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक 20 को
15-Feb-2021 5:50 PM
भाजपा मंडल मगरलोड  की बैठक 20 को

नगरी, 15 फरवरी। जिला भाजपा के निर्देशानुसार मगरलोड मंडल कार्यकारणी की आवश्यक बैठक 20 फरवरी को दोपहर 11 बजे कर्मा मन्दिर मगरलोड में रखी गई हैै। जिसमें मुख्य रूप से  प्रदेश प्रवक्ता व जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा,जिला अध्यक्ष ठा.शशि पवार, मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । बैठक में सेक्टर प्रभारी, शक्ति केंद प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, महिला मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण, सभी बुथ अध्यक्ष गण, सभी जनपद सदस्य गण, सभी सरपंच एवं पंचगण, सभी पार्षद गण सभी सोसायटी अध्यक्ष, सदस्य, आई सेल के पदाधिकारी गण, सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील भाजपा मंडल मगरलोड अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री यवन लाल साहू, रामायण सिन्हा ने की है।
 


अन्य पोस्ट