धमतरी
मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया
29-Jan-2021 7:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 जनवरी। प्राथमिक विद्यालय बकोरी ग्राम पंचायत मड़ेली में प्रधानपाठक पार्वती निषाद, सहायक शिक्षक टिंकु साहू व शाला विकास समिति की सदस्यों की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डिहू राम साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
डिहू राम साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद ध्रुव उपाध्यक्ष, दूज राम यादव,भारत साहु,दुर्पत ध्रुव पंच,सरोजनी ध्रुव पंच, बचन यादव ,तेजराम ध्रुव,महेंद्र साहू,प्रेम लाल यादव, धर्मेंद्र साहू ,गोदावरी साहू,पूर्णिमा ध्रुव, पूर्णिमा साहु,कृपा राम यादव ,देवकी ध्रुव ,प्रमीला यादव, मालती साहू आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे