धमतरी

दुगली के जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए मंत्री, सांसद और भाजपा नेता
18-Nov-2026 7:34 PM
दुगली के जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए मंत्री, सांसद और भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 18 नवंबर। विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद भोजराज नाग, जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा आदि नेताओं ने शिरकत कर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम दुगली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं शिविर लगाए गए। जिसका मंत्री, सांसद सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 91 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। इस दौरान पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

 इस मौके पर अतिथियों ने जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गौरव दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेता एवं कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट