धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 नवंबर। प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत भखारा ब्लॉक के ग्राम गाड़ाडीह में सेमरा मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसजनों ने जनजागरूकता रैली निकालकर आम नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकारों एवं मतदान के महत्व से अवगत कराया।
लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से भखारा ब्लॉक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा स्थल से हुई। यहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में अभियान संबंधी संदेश लेकर पुराना बाजार चौक होते हुए वार्ड क्रमांक से 12 तक पहुंचे और जनसंपर्क किया। इसके बाद रैली भठेली पहुंची, जहां दुर्गा मंच पर कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ प्रत्येक मत की अहमियत और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की प्रभारी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक का वोट अनमोल है और उसकी निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा और हर व्यक्ति बिना किसी दबाव, भय अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भरत नाहर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत बनेगा। वर्तमान में हमारी पार्टी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी निषाद ने कहा कि लोकतंत्र हमारी मूल संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यह समानता, स्वतंत्रता, एकता एवं विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है।
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने और आमजन में कार्यक्रम में सह प्रभारी बिसौहा साहू, पूर्व नपं विनोद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष होमेंद्र साहू, पार्षद मेघनाथ साहू, भानुप्रतापपुर गायकवाड़, एवन साहू, नितेश मानिकपुरी, बलिराम कोसरिया, समीर गौर, राजा साहू, दीनू पटेल, संतोष यादव, योगेन्द्र निषाद, सुरेश साहू, हरेश कुमार साहू, अनिकेत कुमार, भागवत साहू, गुलशन कोरे, किशुन निर्मलकर, चंपा साहू, गजाधर यादव, कांति साहू, काशी यादव, प्रेमलाल सोनवानी, तोरण सोनवानी एवं बलराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।