धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 4 नवंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय स्पेशल कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें धमतरी जिले के 11 स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर और रेंजर लीडर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, प्रशिक्षण आयुक्त पूनम साहू, एसटीसी गाइड सरिता पाण्डेय एवं संचालक मण्डल की टीम द्वारा फर्स्ट एड, मैपिंग एंड स्टार गेंजिंग, वार्डन कम क्वाटर मास्टर, कैम्प फायर, स्काउटिंग कौशलों की जानकारी दी गई।
दुर्गेश द्विवेदी, हीना भेंसले, ऐशकुमार, बालमुकुंद साहू, हेमंत जांगड़े, ताकेश्वर पाण्डेय, हरिशचंन्द्र नेताम, सोमेश गुप्ता, श्यामसुन्दर, शिल्पा मानिकपुरी, चांदनी साहू आदि ने बताया कि स्पेशल कोर्स प्रशिक्षण में किसी भी स्थान का अक्षांश एवं देशांतर रेखाएं एवं ग्रिड निकालना, नजरी नक्शा एवं रूढ़ एवं प्रतीक चिन्हों का प्रयोग, कंपास, मानचित्र एवं एटलस तारामंडल का अध्ययन, मार्चपास्ट एवं ड्रिल, आपदा प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार एवं कलर पार्टी जैसे स्काउटिंग पाठ्यक्रमों की व्यावहारिक जानकारी देकर प्रतिभागियों को स्काउटिंग दक्षता में पारंगत किया गया।
स्काउट्स गाइड्स के राज्य उपाध्यक्ष एवं सांसद लक्ष्मी वर्मा, मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा ने शिविर में शिरकत कर प्रतिभागियों का हौसला अफलाई की। जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिन्दुजा, डीईओ मधुलिका तिवारी, आयुक्त स्काउट यदुनंदन वर्मा, जिला संघ अध्यक्ष जीपी साहू, कृष्णाराम, गजानंद, जितेन्द्र, डोलेश्वरी साहू, यशोदा सोनकर, वनीता मगर, भगत यादव, जीवनलाल, सोहन साहू, नेमलाल गंगेले ने प्रतिभागियों को बधाई दी।