धमतरी

विधायक ने किया महतारी सदन, अटल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
16-Oct-2026 4:41 PM
विधायक ने किया महतारी सदन, अटल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 अक्टूबर।
जनपद पंचायत कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा एवं सिलीडीह में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोकार्पण शिलान्यास तथा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आतिथ्य विधायक अजय चंद्राकर एवं अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने महतारी सदन, अटल कॉम्प्लेक्स, ओपन जिम का लोकार्पण किया।
कुरूद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा में पंचायत भवन का रेनोवेशन, व्यावसायिक परिसर एवं मल्टी जिम का लोकार्पण कर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भौतिक विकास के साथ साथ हमें पर्यावरण एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा। तभी हम अपनी भावी पीढ़ी को उनके सपनों का भारत सौंप सकते हंै। उन्होंने जीवन शैली में आये बदलाव के चलते खर्च में हुई वृद्धि से निपटने परिवार के किसी एक सदस्य के भरोसे न रहकर सभी सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास और विविध कामकाज से जुडऩे की सलाह दी।
यहाँ से विधायक का काफिला सिलीडीह गौशाला पहुंचा जहाँ विधायक ने वृक्षारोपण एवं गौमाता को खिचड़ी खिलाकर सेवा, समर्पण और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने विधायक के प्रयास से क्षेत्र को मिली सौगात के लिए अभार व्यक्त करते हुए संतुलित विकास पर जोर दिया।
इस अवसर पर भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन, जिला पंचायत सभापति पूजा सिन्हा,भाजपा नेता रामगोपाल देवांगन, हरख जैन,भीमदेव साहू,चोवाराम, रामस्वरूप साहू, छत्रपाल बैस, पंकज सिन्हा,आनंद यदू, रवि सिन्हा, डिकेश्वरी देवांगन, राखी साहू, सवीता, रोहणी, यमुना, खिलेश्वरी, ज्योति मंडावी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट