धमतरी

अजय के समक्ष 7 ने भाजपा का थामा दामन
15-Oct-2026 8:16 PM
अजय के समक्ष 7 ने भाजपा का थामा दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विधायक अजय चन्द्राकर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर चरमुडिय़ा के 7 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिन्हें भगवा गमछा पहनाकर विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 गुरुवार को पांच जनपथ स्थित विधायक कार्यालय कुरुद में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के अभेद्य गढ़ माने जाने वाली ग्राम पंचायत चरमुडिय़ा के साहू समाज अध्यक्ष भुवन साहू, ध्रुव समाज  अध्यक्ष कोमल ध्रुव, धीवर समाज अध्यक्ष दिलीप धीवर सहित भागवत यादव, गजानंद, ईश्वर, डोमन यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके साथ ही अपनी मूल विचारधारा से अलग होकर भाजपा का दामन थामने वालों की फेहरिस्त और लंबी हो गई है।

ज्ञात हो कि स्पष्ट विजन और दमदार नेतृत्व के अभाव में कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक पार्टी छोड़ भाजपा से जुडऩे का सिलसिला क्षेत्र में बरसों से चल रहा है। सितम्बर 23 में पूर्व वनमंत्री के परिवार से अभिनव मेघावाले की घर वापसी कराने के साथ ही संगठन विस्तार का काम निरंतर जारी रहा। अप्रैल 24 में संगठन महापर्व के तहत ग्राम मूरा में विधायक श्री चन्द्राकर ने एकमुश्त 22 लोगों को भगवा पहना दिया। जून 25 में आम आदमी पार्टी की क्षेत्र में इकलौती महिला सरपंच नीतू तोडेकर ने दर्जनों लोगों के साथ भगवा धारण कर लिया। जनवरी 2026 में कोटगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष साहू अपने सरपंच, उप सरपंच सहित पूर्व मंत्री के शरण में आ गये। अप्रैल में मंदरौद क्षेत्र की कांग्रेसी जनपद सदस्य कंचन नारद साहू ने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया।

मई में भखारा क्षेत्र के पचपेडी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने संगी साथी के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। जून में भैसबोड़ की महिला सरपंच गंगा साहू ने अपने पंचों के साथ एवं खैरा कोकड़ी की सरपंच योगेश्वरी साहू ने 8 पंचों के साथ भाजपा में आ गई।

इसी तरह खट्टी करेली के 8 साहू समाज पदाधिकारियों ने विधायक के प्रति आस्था जताते हुए भगवा ओढ़ लिया। पिछले महिने भरदा कुरुद के कुलदीप साहू, ईश्वर, डोमेन्द्र साहू ने पुरानी विचारधारा को छोड़ भाजपा के साथ चलने का फैसला कर लिया। इस तरह विधायक चन्द्राकर के नेतृत्व में उनके सहायक दिन रात संगठन विस्तार के काम में लगे हैं। जिसके चलते आए दिन भाजपा प्रवेश की खबर आती रहती है।


अन्य पोस्ट