धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 अक्टूबर। नगर पंचायत करेली में तीन दिवसीय राम नाम सप्ताह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल की मंडलियों ने भाग लेकर राम नाम का भक्तिमय संदेश दिया। इसी तरह ग्राम बोडरा एवं खट्टी में भी नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्रामीणों के आमंत्रण पर आयोजन में शामिल हुए मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे जीवन के आदर्श है। उनकी कथा श्रवण से हमें धर्म, मर्यादा, परोपकार, त्याग, तपस्या की शिक्षा मिलती है। राम कथा से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति, संस्कार, परंपरा, विरासत को जाने, समझने और जुडऩे का अवसर प्राप्त होता है।
जनपद सभापति राजेश साहू ने बताया कि जहां राम नाम होता है वहां विश्वास होता है। जहां राम की धुनी होता है वहाँ लोगो के मन में शांति, समाज में एकता और गांव में विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, मंडल प्रभारी होरीलाल साहू, हिरंजय साहू, मुकेश, प्रदीप साहू, दानेश्वर सिन्हा, मुकेश सिन्हा, दुलरवा साहू, वीरेंद्र सोनवानी, चोवा निषाद, खोमेन्द्र साहू, गेंदलाल, तीरथ साहू, पोखन यादव, भागवत साहू, रोहित साहू, प्रेमलाल सोनकर सहित बड़ी सख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।