धमतरी

स्वच्छता अभियान व खादी कपड़ा खरीद मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती
02-Oct-2026 8:34 PM
स्वच्छता अभियान व खादी कपड़ा खरीद मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 2 अक्टूबर। नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका द्वारा स्वच्छता अभियान एवं हाथकरघा सोसायटी से जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने   कपड़ा खऱीदकर खादी को प्रोत्साहित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को कुरूद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सिविल अस्पताल कुरूद, आत्मानंद स्कूल, कन्या विद्यालय, कारगिल चौक में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्य में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, मेडिकल स्टाप, गणमान्य नागरिकों का नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने नगरवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इसी तरह महात्मा गांधी जयंती पर नगर के हाथकरघा सोसायटी में जाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने हाथ से बनाये गये कपड़े खऱीद कर खादी  कपड़ा और बुनकर सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर प्रथम नागरिक श्रीमती चन्द्राकर ने देश दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए आओ हम सब मिलकर खादी को प्रोत्साहित करें, इसके लिए सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासी सहयोग करें, ताकि हमारे बुनकर सोसाइटी सदस्य खादी कपड़ों को आम नागरिकों तक पहुँचाने में सफल हो सके। यही दोनों महान नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर एल्डरमैन भानु चन्द्राकर सहित पार्षद दल, संबंधित अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट