धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 सितंबर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर कुरुद भाजपा द्वारा उनकी जयंती मनाई गई। और सभी ने उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया ।
शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि पं.उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी ने अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई, और आज भाजपा देश और प्रदेश में राज कर रही हैं।
मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एल्डरमेन भानु चंद्राकर ने पंडित उपाध्याय के विचारों एवं कृतित्व के बारे में उनके अंत्योदय सामाजिक समरसता, स्वदेशी चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण की सुदृढ़ वैचारिक आधारशिला, सेवा, त्याग और कर्तव्यबोध की अमूल्य प्रेरणा के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर खिलेश्वर देवांगन, विकास चन्द्राकर, किशोर यादव, लालाराम चन्द्राकर, भूपेन्द्र सिन्हा, सुनील, कमलेश चन्द्राकर, दीलिप टंडन, संजू चन्द्राकर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।