धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 सितंबर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर में आयोजित सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
मगरलोड जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडेल स्थित महाविद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, रणनीति और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। जिसमें टीम का सामना नेता सुभाषचन्द्र बोस महाविद्यालय अभनपुर से हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद कंडेल को उपविजेता घोषित किया गया। टीम के खिलाड़ी हेमचंद साहू को टूर्नामेंट का बेस्ट रेडर चुना गया। प्राचार्य रवीश दास, कोच कमलेश दीवान, प्राध्यापक पीतांबर सिन्हा, लक्ष्मीनारायण, लक्ष्मण सेन, संजय पवार, नूतन दीवान, नारायण सारथी, रिचा शुक्ला, संगीता गोयल, दीक्षा सोम, सविता लहरे, टिकेंद्र वर्मा, अयाज अहमद, टिकेश्वर साहू, सुरेंद्र, रुचि ग्वाल, राधिका साहू, डोमन, शशिप्रभा यदु आदि ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष प्रकट करते हुए खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।