धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा दशम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
मंच से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने हाथों से कुरुद के समाजसेवी स्व. राजकुमार अग्रवाल की स्मृति में 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रगति अग्रवाल को ‘अग्रपुंज’ पुरस्कार प्रदान किया। छात्रा की उत्कृष्ट उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुरस्कार के प्रायोजक मनोज राजकुमार अग्रवाल कुरूद ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार का गौरव नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। शिक्षा, प्रतिभा और संस्कार समाज की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढऩे के अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहे, यही इस सम्मान का उद्देश्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में अग्र बंधु उपस्थित थे।