धमतरी

मृतक अधिवक्ता के पत्नी को सौंपा 1.60 लाख का चेक
22-Sep-2026 2:33 PM
मृतक अधिवक्ता के पत्नी को  सौंपा 1.60 लाख का चेक

कुरूद, 22 सितंबर। अधिवक्ता संघ कुरूद ने अपने दिवंगत साथी अधिवक्ता दिनेश यादव के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए 1 लाख 60 हजार रुपये का चेक सौंपा। स्वर्गीय दिनेश यादव भखारा तहसील में अधिवक्ता सदस्य के रूप में कार्यरत थे। उनका आकस्मिक निधन हो गया था।

अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पांडेय ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ की ओर से अधिवक्ता सदस्य के निधन पर प्रदान की जाने वाली अनुदान राहत राशि के तहत डेढ़ लाख रुपये तथा अधिवक्ता संघ की ओर से अतिरिक्त 10 हजार रुपये की सहायता राशि मिलाकर कुल 1 लाख 60 हजार रुपये का चेक दिवंगत अधिवक्ता की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इस अवसर पर स्टेट बार काउंसिल सदस्य शत्रुहन साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी गोस्वामी, बीडी साहू, गुणवंत सोलंकी, जयप्रकाश साहू, सूरजप्रकाश लांबा, मनहरण भारद्वाज, मोहेद्र चंद्राकर, यजुवेंद्र साहू, श्यामशंकर चंद्राकर, खिलेंद्रप्रताप साहू, ममता सोनकर, देवचरण साहू, नीतू तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्वी मार्कण्डेय, गुलेश्वरी साहू, एजेश जाधव, थानेश्वर साह, प्रदीप साहू, सुभाष सिन्हा आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट