धमतरी

भरदा के चार किसान भाजपा में शामिल
14-Sep-2026 6:19 PM
भरदा के चार किसान भाजपा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14 सितंबर। विधायक निवास कुरुद में लगने वाले जनदर्शन में भरदा के चार लोगों ने विधायक व पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर के समक्ष पार्टी की रीतिनीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। उनका भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा हथकरघा विकास हेतु 71 लाख से अधिक की स्वीकृति दिलाने के लिए क्षेत्र के बुनकरों ने विधायक से मिलकर आभार व्यक्त किया।

कुरुद के पांच जनपथ स्थित विधायक निवास पर सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदा निवासी ने कुलदीप साहू, ईश्वर साहू, डोमेंद्र साहू एवं जितेन्द्र साहू ने विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, सोसाइटी अध्यक्ष थानेश्वर साहू आदि ने नवप्रवेशी सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

इसके अलावा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के बुनकरों को हथकरघा विकास एवं बुनकर वर्कशेड सह आवास योजना के अंतर्गत 53 लाख 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलने पर बुनकरों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विकास हाथकरघा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित, कुरूद के सात बुनकर सदस्यों के लिए 17.50 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। इसके तहत प्रत्येक को 2.50 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए ग्राम चर्रा के मनोज देवांगन,भोथली के लीलाराम देवांगन, खिलावन, रूपराम, चोमन देवांगन भोथली, कामता साहू बकली तथा चारभाठा की ललिता देवांगन आदि बुनकरों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर अजय चंद्राकर का आभार जताया।

 


अन्य पोस्ट