धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 सितंबर। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख समितियों में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देकर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल से अपनी आय और कृषि क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कुरुद विधानसभा के भखारा बेल्ट के दौरे पर पहुँचे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने प्राथमिक कृषि साख समिति जुगदेही के वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता दर्ज करा किसान एवं सहकारिता से जुड़े साथियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और बेहतर वित्तीय सुविधाओं के माध्यम से प्रत्येक किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। ताकि किसानों की आय दोगुनी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो।
इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन, तरसींवा अध्यक्ष केशव साहू, गिरधर मारकंडे, भोलाराम साहू, लेखराम सिन्हा, लक्ष्मी साहू, ढाकेश्वरी साहू, उत्तरा साहू, महेंद्र गौर सहित कृषक बंधु एवं गणमान्यजन मौजूद थे। इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख समिति रामपुर के सम्मेलन में बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, सदस्य ढाकेश्वरी साहू, नोडल अधिकारी धमतरी बलरामपुरी गोस्वामी का फूल माला पहनाकर आत्मिय स्वागत किया गया।
सहकारिता अधिकारियों ने किसानों को सोसायटी एवं बैंक के माध्यम से मिल रही खाद व ऋण सुविधा, माइक्रो एटीएम, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सीएससी सेवाएं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी साझा की।
अध्यक्ष श्री सिन्हा पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने वाली ऋण योजनाओं तथा किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करते हुए आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारासहकारिता को मजबूत बनाकर किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिये निरंतर प्रयासरत किया जा रहा हैं। इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी संतोष यादव, शाखा प्रबंधक कोर्रा महेंद्र गौर सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।।